भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में धूमधाम से अभियंता दिवस मनाया गया। सभागार में डाo विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर सभी ने पूष्पार्चण कर उनकी महान कृतियों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्राचार्य सुषमा यादव एवं प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्रा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज के पांचों ब्रांचों के छात्रों द्वारा तैयार की गई तकनीकी और विज्ञान मॉडल था। इनमें क्रमशः नवीकरणीय ऊर्जा का मॉडल, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली थे । प्रदर्शनी को देखने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने

छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा यदि युवा पीढ़ी विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े, तो भारत को तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में कोई पीछे नहीं कर सकता।इन मॉडलों को सिर्फ प्रदर्शनी तक सीमित न रखकर, धरातल पर उतारने का लक्ष्य छात्रों ने तय किया है। उनका विश्वास है कि आने वाले समय में ये मॉडल बाजार और समाज के लिए मिसाल साबित होंगे। इंजीनियर दिवस का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भविष्य की उन संभावनाओं की झलक भी थी, जो पाकुड़ जैसे छोटे शहर से निकलकर बड़े बदलाव की राह बना सकती हैं। सचमुच, युवाओं की सोच और मेहनत ही विश्वेश्वरैया की असली विरासत है।

