PM मोदी ने असम में 18,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

PM मोदी ने असम में 18,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दरांग और गोलाघाट के नुमालीगढ़ में लगभग ₹18,500 करोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया । इस दौरान उन्होंने दोनों जगहों पर जनसभाएं भी कीं। प्रधानमंत्री ने दरांग में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने उनका अपमान किया था । उन्होंने कहा कि वे भगवान शिव के भक्त हैं और किसी के अपमान को सहन नहीं कर सकते। नुमालीगढ़ में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों और आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ था । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मंत्र “नागरिक देवो भवः” है और वे देश के नागरिकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *