
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण, नई दिल्ली एवं झारखण्ड राज्य के विधिक सेवा प्रधिकार राँची के तत्वाधान में सुलहनिया अपराधिक मामले, दिवानी मामले, मोटर दुर्घटना वाद मामले, विद्युत संबंधी मामले, बैंक संबंधी मामले पारिवारिक मामले, चेक वाउन्स मामले व अन्य मामलों जिन्हें लोक अदालत में सुलझाया जा सके को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आज के इस लोक अदालत में 7 बेंच का गठन किया गया जिसमें कुल 11669 वार्दो का निष्पादन एवं 2,66,95,507 राशि का समझौता कराया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के प्रभारी सचिव विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बैंक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, डीएसपी जितेंद्र कुमार, सिविल सर्जन, LADCS पाकुड़ समेत कोर्ट कर्मी, पैरा लीगल वॉलिटियर्स वादी प्रतिवादी उपस्थित रहे।

