
धनबाद जिले के बाघमारा BCCL ब्लॉक-2 क्षेत्र में न्यू मधुबन वाशरी के सेलो पॉइंट में शुक्रवार रात करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। लगभग 200 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा 3 नंबर सेलो ढांचा ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गया। इस घटना से दो सेलो क्षतिग्रस्त हो गए। ढांचे के ऊपर फंसे मजदूर धर्मेंद्र ठाकुर को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। स्थानीय प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन ने रेस्क्यू ऑपरेशन को प्राथमिकता दी और मजदूर को सुरक्षित निकालने में सफलता पाई।

