उत्तर प्रदेश के चंदौली से सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के मानसरोवर तालाब स्थित सूर्य मंदिर के पास अचानक एक बाइक में धू-धू कर आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन अचानक उठी लपटों से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल

नहीं हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उसमें अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बाइक को घेर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

