संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज | 

संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज | 

पुलिस लाइन में संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार ढंग से आग़ाज़ हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संथाल परगना के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लकड़ा, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी और दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर कुमार खेरवार ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम का प्रारंभ विधिवत शपथ ग्रहण के साथ से हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लकड़ा ने जवानों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन न सिर्फ प्रतिभा दिखाने का मौका है अपितु जवानों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना को बेहतरीन प्रदर्शन करने का एक मुकम्मल मंच भी है।

प्रतियोगिता में संथाल परगना के सभी छह जिले क्रमशः साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, देवघर और पाकुड़ की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण पुरुषों के साथ महिला जवानों के द्वारा भी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाना रहा है। त्रिदिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत एथलेटिक्स से हुई। पुरुष और महिला वर्ग में दौड़, गोला फेंक और लॉन्ग जंप जैसे खेलों में जवानों ने दमखम दिखाया, वहीं हाकी समेत कई अन्य खेल अगले दो दिनों में खेले जाएंगे। मंच संचालन महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *