तेज प्रताप राघोपुर में राहत वितरण में सक्रिय, तेजस्वी यादव गायब |

तेज प्रताप राघोपुर में राहत वितरण में सक्रिय, तेजस्वी यादव गायब |

बिहार से बड़ी खबर – पूर्व उपमुख्यमंत्री तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप ने प्रभावित परिवारों को खाने-पीने का सामान, तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद करना सबसे जरूरी है। हालांकि, तेजस्वी यादव अपने ही क्षेत्र राघोपुर से इस मौके पर गायब नजर आए, जिससे स्थानीय लोगों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों में चर्चा का विषय बन गया है। तेज प्रताप का सक्रिय हस्तक्षेप राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित जनता को सीधे सहयोग पहुंचाने के लिए सराहनीय माना जा रहा है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *