उद्धव-राज ठाकरे की मुलाकात से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई |

उद्धव-राज ठाकरे की मुलाकात से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई |

महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की है। यह मुलाकात राज ठाकरे के आवास पर हुई, जिसमें उद्धव के साथ संजय राउत और अनिल परब भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस बैठक ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन के भीतर खींचतान को और बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने पहले ही मनसे के साथ संभावित गठबंधन पर अपनी चिंता जताई थी। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया है।

मुलाकात की एक और अहम वजह दशहरा रैली भी मानी जा रही है। हर साल शिवाजी पार्क में होने वाली इस रैली को लेकर उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को शामिल होने का न्योता दिया है। अगर ऐसा होता है तो यह बड़ा राजनीतिक संदेश होगा और आगामी बीएमसी चुनाव पर भी इसका असर पड़ सकता है। अब सबकी नजरें दशहरा रैली पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो सकता है कि क्या दोनों भाई एक बार फिर साथ आकर राजनीति में नया समीकरण गढ़ेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *