कैमूर में फिर एक बार अंधविश्वास में महिला की जान चली गई सर्प दंश के बाद महिला को परिजन गाँव मे एक ओझा से घंटो झाड़ फूंक करते रहे गए जब हालत और बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।मामला चांद थाना के बराढ़ी गांव का है जब महिला रात्री 11 बजे सो रही थी तभी उसे सर्प ने दंश लिया परिजनों को सूचना मिला तो उससे आनन फानन में गाँव के ओझा के पास ले गए घंटो झाड़ फूंक चलता रहा जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे दुर्गवाती पीएचसी ले गए तब तक काफी देर हो चुका था वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।वही मृतिका पूनम देवी

के देवर ने बताया कि रात्री में मेरी भाभी सो रही थी तभी अचानक सर्प दंश लिया तो उसे गाँव में ही झाड़ फूंक किया गया जब उसे दुर्वावती पीएचसी में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।अगर समय से उसे अस्पताल लेकर पहुँच जाते तो उनका मौत नहीं होता।उनके एक लड़का और एक लड़की है पति गजानन्द सिंह किसान है हम जिला प्रशासन से मांग करते है इन्हें मुआवजा दिया जाए।

