वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन दिवस से संबंधित कार्यशाला का आयोजन सदर अस्पताल के सभागार मे आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यशाला में नोडल पदाधिकारी डॉ के के सिंह, उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार सिंहा, जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक,सभी स्वास्थ्य कर्मी, DPMU के सभी सदस्य, DUHM ने भाग लिया। डॉ मनोज कुमार के द्वारा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं तनाव

से अपने आप को कैसे कम रखा जाए एवं आत्महत्या रोकथाम के बारे मे बताया गया। साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थान AAM/PHC/UAAM/UPHC/CHC में जागरूकता अभियान चलाया गया।

