मिशन वात्सल्य: बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

मिशन वात्सल्य: बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत


सावित्रीबाई फुले, महिला एवं बाल विकास संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, रांची के तत्वावधान में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत कार्यरत बहु- हितधारको हेतु बाल संरक्षण पर पांच दिवसीय वर्टिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सूचना भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उपायुक्त ने कहा कि मिशन वात्सल्य एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने योजना के तहत परिवार आधारित गैर संस्थागत देखभाल के महत्व को रेखांकित किया, ताकि कठिन परिस्थितियों में बच्चों को सहयोग मिल सके और उनका संस्थागत करण अंतिम उपाय के रूप में अपनाया जा सके। उन्होंने जिलों से आए बाल संरक्षण इकाईयों के प्रतिभागियों को बच्चों के सर्वोत्तम हित, बच्चों के समग्र विकास, उनकी सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की जरूरतों को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत कार्य योजना तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया।

उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से जो भी जानकारी प्राप्त हो रही है। इसका अनुपालन अपने कार्यक्षेत्र में जरूर लागू करें। उन्होंने आयोजक से यह भी अनुरोध किया कि जो भी टॉपिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किए जा रहे हैं। उनसे संबंधित एक्टिविटीज भी आयोजित किए जाएं इससे संबंधित वीडियो, ऑडियो एवं रोल प्ले का भी प्रदर्शित कराया जाय ताकि प्रशिक्षण को और भी अधिक प्रभावी बनाया जा सके और जिला में मिशन वात्सल्य योजना को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू की जा सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक J J ACT, 2015, बाल दुर्व्यवहार से संबंधित बच्चों के देखभाल, सुरक्षा और पुनर्वास, पॉक्सो ACT, 2012 एवं इससे संबंधित नियम, बच्चों के शोषण एवं इससे संबंधित विधिक एवं नैतिक विचारण में पुलिस की भूमिका जैसे विषयों पर गेस्ट स्पीकर के द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *