नेपाल में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति के निजी आवास में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को बाहर निकाला। बढ़ती हिंसा और अशांति को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आपात सर्वदलीय बैठक

बुलाई है। इससे पहले सोशल मीडिया बैन को लेकर हुए विरोध में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और नेपाल के कई शहरों में कर्फ्यू लागू है।

