मननपुर स्टेशन पर हावड़ा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का ठहराव बहाल

मननपुर स्टेशन पर हावड़ा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का ठहराव बहाल


मननपुर- कोरोना काल के बाद हटा दिया गया हावड़ा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का ठहराव अब पुनः बहाल कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 12352 राजेंद्रनगर-हावड़ा एक्सप्रेस (डाउन) और 12351 हावड़ा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस (अप) का ठहराव मननपुर स्टेशन पर होने लगा है। 10 सितम्बर की अहले सुबह 3 बजे यात्री संघ के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारी व स्थानीय लोगों ने स्टेशन पहुंचकर ड्राइवर और गार्ड का माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल के बाद हमारे इलाके से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हटा दिया गया था। लगातार अथक प्रयास और मांग के बाद अब इस ट्रेन का ठहराव बहाल हुआ है इसको लेकर कई बार दानापुर आधिकारियों के पास जाकर चर्चा भी की गई जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रियों की सुविधा में बड़ी मदद इस ठहराव से अब पटना आने-जाने में यात्रियों को सहूलियत होगी। मरीजों को समय पर पटना के अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचना और वापस लौटना आसान होगा। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पटना जाने में भी परेशानी नहीं होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *