रूस ने कैंसर के इलाज के लिए बनाई नई वैक्सीन |

रूस ने कैंसर के इलाज के लिए बनाई नई वैक्सीन |

रूस ने कैंसर के इलाज में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश की नई mRNA बेस्ड वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ ने प्री-क्लिनिकल ट्रायल्स में 100% प्रभावशीलता और सुरक्षा दिखाई है। रूस के नेशनल मेडिकल रिसर्च रेडियोलॉजी सेंटर और रूसी एकेडमी ऑफ साइंस के एंगेलहार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी ने मिलकर इस वैक्सीन को विकसित किया है

। क्लिनिकल ट्रायल्स की शुरुआत 48 स्वयंसेवकों के साथ की गई थी। इन ट्रायल्स की घोषणा SPIEF 2025 में 18 से 21 जून को की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि क्लिनिकल ट्रायल्स में भी वैक्सीन सफलता दिखाती है, तो यह दुनिया भर में कैंसर उपचार के क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *