धनबाद के तेतुलमारी में शनिवार दोपहर शक्ति चौक के पास सर्विस रोड पर भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ्तार ग्लैमर बाइक ने सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नगरी रंगरी टांड निवासी 42 वर्षीय दिनेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूली डी ब्लॉक

निवासी 35 वर्षीय शंकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को धनबाद एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।

