उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में भर्ती प्रक्रियाएँ पारदर्शी तरीके से संपन्न कराईं हैं। इसका परिणाम है कि राज्य विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने कहा कि इन भर्ती प्रक्रियाओं में किसी तरह की सिफारिश या लेन-देन की आवश्यकता नहीं पड़ी। सरकार अपेक्षा करती है कि अधिकारी

और कर्मचारी बिना किसी पक्षपात के सभी उम्मीदवारों का सम्मान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामने आए हर व्यक्ति को ईश्वर की प्रतिकृति मानकर सम्मान और श्रद्धा के साथ सेवा प्रदान करनी चाहिए, चाहे वह गरीब प्रतीत हो। इस दिशा में बेहतर से बेहतर प्रशासनिक सेवा देना सरकार की प्राथमिकता है।

