बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया और दूसरी चरण में नई 80 पिंक बसों का लोकार्पण किया। ये पिंक बसें केवल महिलाओं के लिए हैं, ताकि उनका सफर सुरक्षित और आरामदायक हो। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंक बस नारीशक्ति को सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ई-टिकटिंग से राज्य के लोगों को

बसों में यात्रा करने में आसानी होगी और महिलाओं का आवागमन ज्यादा सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पिंक बस न केवल महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अवसर देगी, बल्कि उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नई पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर उनका उद्घाटन किया।

