कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में कल गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित पथराव की घटना के विरोध में हिंदू समर्थक संगठनों ने प्रदर्शन किया। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि सुरक्षा बनाए रखने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। कुछ प्रदर्शनकारियों को

गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

