फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में आग लगने से पूरे परिवार की मौत हो गई। हादसे में पति, पत्नी और बेटी की जान चली गई, जबकि बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिवार के पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई। हादसा ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के गेट नंबर 10 के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। आग के कारण घर में धुआं भर गया। घबराए परिवार ने सीढ़ियों से नीचे निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं की वजह से दूसरी मंजिल पर ही फंस गए। धुएं में दम घुटने से सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान की मौत हो गई। बेटा आर्यन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। फायर सेफ्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले घर से बाहर निकलने की कोशिश करें और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें।
