ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और खिताबी मुकाबला 2 नवंबर को होगा। ओपनिंग सेरेमनी 30 सितंबर को गुवाहाटी के डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगी। सभी टीमों को इसमें शामिल होना था और

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी के साथ फोटोशूट भी होने वाला था। लेकिन अब जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी टीम ओपनिंग सेरेमनी में भाग नहीं लेगी और PCB की ओर से कोई प्रतिनिधि भी इस अवसर पर नहीं पहुंचेगा।

