सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ टोंटी चोरी की झूठी खबर फैलाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया, “इस IAS अधिकारी को मैं कभी माफ नहीं करूंगा।” इस बयान

के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थक और विरोधी दोनों तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

