
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के माथे पर चोट जैसे निशान दिखाई देने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई। हालांकि उनके प्रवक्ता ने साफ किया है कि यह हाल ही में हुई स्किन कैंसर सर्जरी का असर है। बाइडेन के चेहरे से कैंसर के घाव हटाने के लिए यह सर्जरी की गई थी। बता दें कि बाइडेन परिवार पहले भी कई बार कैंसर की चुनौतियों से जूझ चुका है। प्रवक्ता ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, बाइडेन की सेहत पूरी तरह नियंत्रण में है।

