दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

बैठक में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात को भारत और सिंगापुर के संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

