ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच तेज हो गई है। इस केस में अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से भी पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, शिखर धवन का नाम इस मामले में सामने आया है और ईडी उनसे जल्द ही बयान दर्ज कर सकती है। एजेंसी यह जानने की कोशिश करेगी कि उनका इस ऐप से कोई वित्तीय लेन-देन या कनेक्शन रहा है या नहीं। गौरतलब है कि इस ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में

पहले भी कई बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीज से पूछताछ हो चुकी है। ईडी का कहना है कि जांच के दायरे में आने वाले सभी लोगों से क्रमवार पूछताछ की जाएगी।

