
मिलाद उन नबी को शांति एवं सौहार्द रूप से मनाने एवं पर्व के सफल संचालन हेतु पाकुड़ पुलिस ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया, मोगलाबांद, सिद्धूकान्हु चौक और पलियादह में फ्लैग मार्च निकला गया दूसरी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किस्मत लखनपुर गांव में ईद मिलाद ए नवी के अवसर पर फ्लैग मार्च किया गया।

