
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री उषा परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 100 करोड़ रुपये के कार्यों की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि लक्ष्य है हर विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार सृजन का केंद्र तैयार करना। आईटी और कृषि जैसे क्षेत्रों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की गई। साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने की योजना का भी ऐलान किया गया।

