कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज विधान सौधा में प्रमुख भूमि अधिग्रहण मामलों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भूमि अधिग्रहण से जुड़े अहम मामलों और चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, प्रभावित लोगों को समय पर

मुआवजा और न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सरकार का कहना है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

