दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को सम्मानित किया। अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर हुए इस ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात की

और उनके साहस की सराहना की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। गृह मंत्री ने कहा कि जवानों का यह पराक्रम देश की आंतरिक सुरक्षा और नक्सल उन्मूलन के संकल्प को मजबूत करता है।

