
पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा कदम उठाया है। राघव चड्ढा ने अपनी सांसद निधि से 3.25 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

