
साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर गांव स्थित दारू काउंटर पर ग्राहकों से तय मूल्य से अधिक पैसे वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर एक बीयर और शराब की बोतल पर एमआरपी से ज्यादा वसूली की जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि विरोध करने पर काउंटर स्टाफ के साथ कहासुनी और गाली-गलौज तक की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर किसकी शह पर यह काउंटर स्टाफ इतने बेखौफ होकर खुलेआम वसूली कर रहा है। यह मामला अब स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

