बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का डांस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजस्वी यादव अपने साथियों संग फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो खूब शेयर

किया जा रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे तेजस्वी यादव का बेफिक्र अंदाज़ बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पर राजनीतिक तंज भी कस रहे हैं। वहीं राजद समर्थक इसे नेता का सहज और मिलनसार व्यक्तित्व करार दे रहे हैं।

