हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारी भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे-05 बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के दौरान चट्टानें गिरने और सड़क धंसने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस घटना के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को लंबा रास्ता तय करना

पड़ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र मार्ग पर आवाजाही रोक दी है और सड़क को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। मौके पर एनएचआईडीसीएल और जिला प्रशासन की टीमें राहत व मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।

