प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे अरसे बाद चीन पहुंचे और त्येनजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत कई नेताओं से मुलाकात की। लेकिन इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। डिनर हॉल में साथ मौजूद होने के बावजूद मोदी ने उनसे दूरी बनाए रखी। यह संदेश साफ है

कि भारत आतंकवाद को लेकर अपने सख्त रुख से पीछे नहीं हटेगा। सम्मेलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मोदी और पुतिन साथ में हॉल में एंट्री करते हैं, फिर शी जिनपिंग से मुलाकात करते हैं। इसी दौरान शहबाज शरीफ अकेले खड़े रह जाते हैं और उन्हें कोई भाव नहीं मिलता। इस घटनाक्रम से पाकिस्तान को साफ संदेश गया है—आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।

