अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक से 8.5 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी खुद को ईडी और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फरियादी को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देते रहे। नकली ऑनलाइन कोर्ट रूम बनाकर और फर्जी चीफ जस्टिस का लेटर

दिखाकर उसका विश्वास जीता गया। इसके बाद शेयर बिकवाकर 7 खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। पुलिस ने पप्पू सिंह, आसिफ शाह और विकास कुमार को गिरफ्तार कर 32 मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक और डेबिट-क्रेडिट कार्ड बरामद किए। मुख्य आरोपी ‘मोंटी’ की तलाश जारी है, जिसके कंबोडिया गैंग से जुड़े होने की आशंका है।

