गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में चल रही ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द इस्तेमाल करना राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई निम्न स्तर की नकारात्मक राजनीति का प्रतीक है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि ऐसी राजनीति से न केवल बिहार की जनता का विश्वास ठेस पहुंचता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी नुकसान होता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शालीनता और सभ्यता के दायरे में रहते हुए चुनाव प्रचार करने का आह्वान किया।

