सेरिब्रल पेलसी जैसे असाध्य रोग का पाकुड़ में हो रहा इलाज एक्युपंचरीस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक साह के इलाज से कई लोग हो चुके हैं लाभान्वित बोकारो से अपने बच्चों के इलाज हेतु दूसरी बार पाकुड़ आई सोमी कुमारी एवं एक अन्य महिला ने बताया कि उनके बच्चे को उन्होंने कई जगह दिखाया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला उन्होंने बताया कि उनके बच्चे की बीमारी को लाइलाज बता दिया गया था। दोनों बच्चे क्रमशः एक वर्ष एवं चार वर्ष के हैं । इस मामले में डॉक्टर अशोक साह ने बताया कि मेडिकल साइंस

में सेरिब्रल पेलसी बीमारी को असाध्य रोग माना जाता है और यह जन्मजात होता है। इसके कई प्रकार होते हैं। इस बिमारी से ग्रस्त बच्चे ना बैठ सकते हैं ना खड़ा हो सकते हैं ना चल सकते हैं। सुनने देखने में भी उनको परेशानी होती है। ऐसे बच्चे की शारीरिक व मानसिक शक्ति ना के बराबर होती है।

