जिला पाकुड़ में आयोजित आयुष जांच शिविर में 207 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के रणबहियार, अमड़ापाड़ा प्रखंड के मामामोड़ एवं रासीटोला, पाकुड़िया प्रखण्ड के फुलझिंझरी, चौकीसला एवं मुगलाबांध, पाकुड़ प्रखंड के सोनाजोड़ी में आयुष विभाग की ओर से गुरुवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 207 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया।डॉ अशोक मेहता, डॉ मिथलेश सिंह, डॉ सौरव विश्वास, डॉ कुलेश कुमार, डॉ अमरेश कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ संतोष

कुमार यादव ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निःशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई।

