UP बाढ़: 17 जिले प्रभावित, 2.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट | 

UP बाढ़: 17 जिले प्रभावित, 2.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट | 

उत्तर प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश ने 17 जिलों को बाढ़ की चपेट में ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य की कमान संभालने के लिए प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार अब तक 2,45,980 लोग और 30,030 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

प्रदेश में 284 बाढ़ शरणालय, 996 बाढ़ चौकियां और 626 मेडिकल टीमों द्वारा लगातार राहत कार्य और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। प्रशासन ने सदर क्षेत्र में पांच आश्रय स्थल खोले हैं, जहां लगभग 1,200 लोग सुरक्षित रूप से रह रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *