उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान | 

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान | 

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने एवं बिना हेलमेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस,ओवर स्पीडिंग वाहन का परिवहन करने पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक यातायात, एवं हिरणपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में हिरनपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहनों का सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान जिला परिवहन कार्यालय जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अजहद अंसारी एवं जिला पुलिस बल के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जांच के क्रम में वाहनों का ऑनर बुक, हेलमेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, नम्बर प्लेट की भी जांच की गई।जांच के दौरान सभी 30-35 दो पहिया वाहनों को जप्त किया गया। बिना हेलमेट वाहन का परिवहन करने एवं सम्बंधित अन्य कागजात अधूरे पाए जाने की स्थिति में 25 वाहनों से अठाईस हजार पांच सौ की जुर्माना की राशि वसूली गई।जांच अभियान के सम्बन्ध मे जानकारी लेने पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच अभियान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *