क्रिकेट फैन्स के लिए एक दिलचस्प खबर मुंबई से— भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी लग्ज़री कार लैम्बॉर्गिनी में मुंबई के ट्रैफिक में फंसे नज़र आए। लेकिन खास बात ये रही कि ट्रैफिक में रुकने के बावजूद रोहित ने अपने चाहने वालों को अभिवादन करना नहीं भूला। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है

कि रोहित शर्मा खिड़की से हाथ हिलाकर फैन्स का रिस्पॉन्स देते दिख रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उनकी सादगी और विनम्रता की तारीफ़ कर रहे हैं।

