TikTok की वेबसाइट भारत में आंशिक रूप से खुली, वापसी की अटकलें तेज 

TikTok की वेबसाइट भारत में आंशिक रूप से खुली, वापसी की अटकलें तेज 

पांच साल पहले भारत में बैन किया गया चीनी शॉर्ट-वीडियो ऐप टिकटॉक एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे टिकटॉक की वेबसाइट एक्सेस करने में सफल रहे, हालांकि कई लोगों ने बताया कि उनके लिए साइट अब भी नहीं खुल रही। इंडिया टीवी की जांच में भी वेबसाइट का होमपेज तो खुल गया, लेकिन सबपेज काम नहीं कर रहे थे। इससे साफ है कि टिकटॉक ने भारत में अपनी सेवाएं पूरी तरह से शुरू नहीं की हैं। जून 2020 में भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर पाबंदी लगाई थी। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के खतरे को इसकी वजह बताया था। उस समय गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच तनाव चरम पर था। अब हालात बदल रहे हैं। सीमा विवाद पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है और रिश्तों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, टिकटॉक की वापसी को लेकर बाइटडांस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल ऐप बैन है, लेकिन वेबसाइट खुलने की खबर ने फैन्स में नई उम्मीद जगा दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *