
साहिबगंज में बड़ा हादसा डला, बोलेरो पिकअप सड़क से लुढ़कने से बाल-बाल बचा साहिबगंज के बरहरवा-कोटालपोखर मुख्य मार्ग पर भीमपाड़ा गांव के पास एक बोलेरो पिकअप अचानक सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, सड़क की संकरी चौड़ाई और सामने से आ रहे वाहनों के कारण चालक ने गाड़ी का संतुलन खो दिया। हादसे के कारण मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बाद में बुलडोजर की मदद से गाड़ी को सड़क पर वापस चढ़ाया गया और आवागमन सामान्य हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग की खराब स्थिति और संकरी चौड़ाई के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएँ होती रहती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क चौड़ी और दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसों से बचा जा सके।

