GST काउंसिल बैठक 3-4 सितंबर: 4 स्लैब घटाकर 2 करने पर फैसला संभव

GST काउंसिल बैठक 3-4 सितंबर: 4 स्लैब घटाकर 2 करने पर फैसला संभव

जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। बैठक में मौजूदा 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 करने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जा सकता है। काउंसिल में केंद्र और सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने जीएसटी ढांचे को सरल बनाने के लिए 5% और 18% के दो स्लैब रखने का प्रस्ताव दिया है। ‘मेरिट’ श्रेणी के उत्पादों व सेवाओं पर 5% और ‘मानक’ श्रेणी वाले सामानों पर 18% जीएसटी लगेगा। वहीं विलासिता और नुकसानदेह वस्तुओं के लिए 40% का अलग स्लैब बनाने की योजना है। वर्तमान में जीएसटी के 4 स्लैब—5%, 12%, 18% और 28% लागू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिवाली तक जीएसटी संरचना में बड़े बदलाव की घोषणा की थी। नया ढांचा लागू होने पर कई रोजमर्रा की वस्तुएं, एंट्री-लेवल गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते हो सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *