दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में करीब 6 दिन से मौसम सामान्य बना हुआ है. पिछले रविवार को यहां जमकर बरसात हुई थी लेकिन उसके बाद से मौसम सामान्य बना हुआ है. हालांकि अब एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने आज 23 अगस्त के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है.

बारिश की तीव्रता हल्की से मध्यम हो सकती है . बारिश के साथ-साथ बिजली, गरज और तूफान का भी अलर्ट जारी है.

