पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला गांव में गुरुवार देर रात एक भयावह LPG टैंकर हादसा हुआ। टैंकर एक वाहन से टकराकर पलट गया, जिससे गैस रिसाव हुआ और जोरदार विस्फोट के साथ पूरा क्षेत्र आग के गोले में बदल गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि लोग इसे बम विस्फोट समझ बैठे। आसपास के घर और सड़क पर मौजूद लोग भी आग की चपेट में आ गए। प्रशासन ने प्रभावित मार्ग को तुरंत

बंद कर दिया और SDRF की टीम को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भेजा गया। गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने घटनास्थल का दौरा किया। SIT गठित कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। लोगों से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।

