
अमेरिका के टेक्सास में डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लैंडिंग से ठीक पहले तेज रफ्तार से उड़ रहे बोइंग 737 विमान के पंख का एक हिस्सा अचानक टूट गया। घटना के दौरान विमान में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। एक यात्री ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

