तेलंगाना में ‘मारवाड़ी वापस जाओ’ आंदोलन तेज हो गया है। राज्य के कई जिलों में स्थानीय व्यापारियों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यादाद्री जिले के चौटुप्पल कस्बे में आज व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया, जिस पर अधिकांश दुकानों ने स्वेच्छा से शटर डाउन कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बाहर से आए मारवाड़ी व्यापारी स्थानीय कारोबार पर कब्ज़ा जमाकर प्रतिस्पर्धा को खत्म कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे न केवल स्थानीय व्यापारियों का नुकसान हो रहा है, बल्कि

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी घट रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी हुई और कुछ जगहों पर जुलूस भी निकाला गया। हालांकि, प्रशासन ने हालात पर नज़र बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है। फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन राज्यभर में इसका असर देखा जा रहा है। सरकार ने सभी पक्षों से संयम और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

