
केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्यसभा में Online Gaming Bill पारित हो गया, जिसे पहले ही लोकसभा मंजूरी दे चुकी थी। बिल पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऑनलाइन सोशल और ई-स्पोर्ट्स गेम्स को बढ़ावा देना है, वहीं पैसे से जुड़े गेम्स और सट्टेबाजी पर कड़ा नियंत्रण लगाया जाएगा। बिल के अनुसार, गेमिंग कंपनियों को कड़े नियमों का पालन करना होगा और उल्लंघन पर सख्त दंड का प्रावधान होगा। अब दोनों सदनों की मंजूरी के बाद यह कानून पूरे देश में लागू होगा।

