महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। पूरा महाराष्ट्र पानी से घिरा हुआ है, नदियां उफान पर हैं और बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं। पंचगंगा, कृष्णा और दूध गंगा जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं । महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और बचाव दल तैनात किए गए हैं । महाराष्ट्र के

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फसलों के नुकसान का पंचनामा करने का आदेश दिया है। राज्य में करीब चार लाख हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं । इस बीच, गंगापुर और उजनी बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद कई इलाकों में जलस्तर बढ़ गया है। कई जिलों में सैकड़ों घर पानी में डूब गए और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

