अभी-अभी अमेरिका और भारत के बीच तनाव का नया अध्याय शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा आर्थिक फैसला लेते हुए भारत पर 50% तक का आयात शुल्क लागू कर दिया है। दरअसल, अमेरिका का आरोप है कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को लंबा खींच रहा है। पहले ही भारत से आने वाले सामान पर 25% शुल्क लगाया गया था, लेकिन अब ट्रम्प प्रशासन ने अतिरिक्त 25% शुल्क और जोड़ दिया है।

यह कदम 27 अगस्त 2025 से लागू होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प का मकसद रूस पर अप्रत्यक्ष दबाव डालना है ताकि युद्ध जल्द खत्म हो सके। हालांकि, भारत ने इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया है और कहा है कि यह उसके आर्थिक हितों और रणनीतिक स्वतंत्रता में दखल है।

